Deoli News 5 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर से जहाजपुर विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण के लिए जा रहे जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी का बुधवार को कुंचलवाड़ा कला बाईपास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
भाजपा के परमेश्वर सोयल एवं दुर्गालाल जांगिड़ ने बताया कि बुधवार को कैबिनेट मंत्री जहाजपुर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण के लिए जहाजपुर जा रहे थे। इस बीच कुंचलवाड़ा बाईपास पर जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा के नेतृत्व में मंत्री का माला, साफा पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर एवं भगवान की तस्वीर देकर स्वागत किया गया। इस दौरान पुष्पेंद्र शर्मा, अरुण पाराशर समेत कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।



