Monday, August 10, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsघर में घुसकर मारपीट व जानलेवा हमले का मामला दर्ज, डीएसपी करेंगे...

घर में घुसकर मारपीट व जानलेवा हमले का मामला दर्ज, डीएसपी करेंगे जांच


Deoli News 10 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ थाना क्षेत्र के चन्दवाड़ गांव में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और धारदार हथियार से हमला करने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित हरिराम मीणा की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पुलिस उपाधीक्षक हेमराज देवली को सौंपी है।

रिपोर्ट के अनुसार गत शनिवार रात करीब 9 बजे हरिराम मीणा परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग घर में घुस आए और उनके, पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ करते हुए गेट तोड़ दिया तथा हरिराम पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। घायल का दूनी अस्पताल में मेडिकल कराया गया। परिवार के शोर पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वाहन में सवार पांच लोगों को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने पूर्व में भी थाने में रिपोर्ट देने की बात कही है।

पुलिस ने सोमवार को विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट और एससी, एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। अब मामले की जांच डीएसपी हेमराज करेंगे।

धर्म कर्म न्यूज़:-

सोम प्रदोष पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, हर-हर महादेव के जयकारे गूंजे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here