Saturday, August 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsतेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल, रिपोर्ट दर्ज

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल, रिपोर्ट दर्ज


​Deoli News 15 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में पिछले दिनों अंसारी कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय इकबाल आलम घर लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। थाना देवली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार जब वे राज भंवर होटल के सामने किराने की दुकान से सामान लेकर निकल रहे थे।

तभी पीछे से आ रही मारुति स्विफ्ट डिजायर के चालक ने वाहन को तेज गति एवं गफलत व लापरवाही से चलाकर उनके पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में इकबाल आलम के सिर पर गंभीर चोट आई तथा शरीर पर अन्य साधारण व गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद व्यक्तियों व राहगीरों ने उन्हें देवली राजकीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहाँ से हालत गंभीर होने पर उन्हें कोटा हार्ट हॉस्पीटल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उनका इलाज कोटा हार्ट हॉस्पीटल में चल रहा है। मामले में प्रार्थी शमशेर खान पुत्र इकबाल आलम की रिपोर्ट पर पुलिस थाना देवली में मामला दर्ज किया गया है। इस प्रकरण की अग्रिम जांच बजरंग लाल के जिम्मे की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here