Wednesday, September 9, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskफर्जी मतदान की कोशिश पर गांधी पार्क मतदान केंद्र के बाहर नाराजगी,...

फर्जी मतदान की कोशिश पर गांधी पार्क मतदान केंद्र के बाहर नाराजगी, युवक हिरासत में

अपरान्ह 3 बजे तक का मतदान आया सामने


Deoli News 9 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका चुनाव को लेकर बुधवार को मतदान प्रक्रिया जारी है। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय की सूचना के अनुसार अपराह्न 3 बजे तक शहर के 35 वार्डों में 16,751 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान मतदान प्रतिशत 70.30 प्रतिशत रहा।

इसी बीच गांधी पार्क स्थित मतदान केंद्र के बाहर फर्जी मतदान की कोशिश को लेकर कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। वार्ड 21 के कांग्रेस प्रत्याशी समर्थकों ने आरोप लगाया कि एक युवक दूसरे मतदाता के नाम पर फर्जी मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचा था। समर्थकों के अनुसार पूछताछ के दौरान युवक ने फर्जी मतदान करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद मौके पर गहमागहमी की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलने पर देवली डीएसपी मदन ढाका भी मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों से समझाइश करते हुए कहा कि फर्जी मतदान के मामले में नियमानुसार पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी ढाका ने बताया कि शहर के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से मतदान जारी है। इस दौरान सहायक उप निरीक्षक अब्दुल वहाब, राजेंद्र, पुलिसकर्मी शांतिलाल, फूलचंद समेत पुलिस कर्मियों ने भी लोगों को समझाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here