Deoli News 16 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को राजनीतिक हलचल तेज रही। अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को तीन दावेदारों ने आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें भाजपा से एक और कांग्रेस से दो प्रत्याशी शामिल हैं।
भाजपा से निर्वाचित अर्चना चोपदार ने नवनिर्वाचित पार्षद आशीष शर्मा को प्रस्तावक बनाकर अध्यक्ष पद के लिए आवेदन सौंपा। वहीं कांग्रेस की ओर से निर्वाचित कृष्णा बडगूजर ने भी अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया। तीसरा आवेदन निर्दलीय रामकल्याण सोनी ने अर्चना बडगूजर का प्रस्तावक बनकर आवेदन प्रस्तुत किया। एक अन्य महिला प्रत्याशी के परिजन भी आवेदन कराने तहसील कार्यालय पहुंचे, लेकिन प्रस्तावक नहीं मिलने के कारण उन्हें लौटना पड़ा। अध्यक्ष पद के आवेदनों की जांच गुरुवार को होगी, जबकि शुक्रवार को नाम वापसी होगी। इसके बाद ही चुनाव की अंतिम तस्वीर स्पष्ट होगी।
पुलिस पर प्रत्याशी को रोकने का आरोप
वार्ड 14 की पार्षद अर्चना पत्नी महावीर प्रसाद खटीक के परिजनों ने आरओ को शिकायत देकर आरोप लगाया कि प्रस्तावक के साथ अजमेर से आ रही थी, लेकिन सरवाड़ पुलिस ने उन्हें और प्रस्तावक को रास्ते में अवैध रूप से रोक लिया, ताकि नामांकन न हो सके, जिसके चलते समय बढ़ाने की मांग की गई है।



