Deoli News 17 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष लोधी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, हाई रिस्क विलेज स्क्रीनिंग, मातृत्व एवं शिशु सुरक्षा, एएनसी, टीकाकरण, यू-विन, एनसीडी एवं एचपीवी वैक्सीन सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।
बीसीएमओ ने टीबी नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए संभावित मरीजों की समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीपीसी मसर्रत मियां एवं एसटीएस खेमराज चौधरी ने टीबी स्क्रीनिंग, उपचार और मरीजों के फॉलोअप को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, ‘ममता’ संस्था के डीपीसी नवरत्न जैन ने बच्चों में होने वाली पीडियाट्रिक टीबी के लक्षण, समय पर पहचान एवं देखभाल संबंधी तकनीकी जानकारी दी। बैठक में बीपीओ रणजीत सिंह, बीएनओ रास बिहारी शर्मा सहित ब्लॉक के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारी मौजूद थे।



