Thursday, September 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskभादवी छठ पर गुर्जर समाज ने निकाली शोभायात्रा

भादवी छठ पर गुर्जर समाज ने निकाली शोभायात्रा


Deoli News 17 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भगवान विष्णु के अवतार श्रीदेवनारायण भगवान के घोड़े लीलाधर के जन्मोत्सव एवं भादवी छठ के अवसर पर गुरुवार को गुर्जर समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा गुर्जर मोहल्ला स्थित देवनारायण मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुई। शोभायात्रा नेवर भाग बालाजी, एजेंसी एरिया, शीतला माता मंदिर, ठाकुरजी महाराज मंदिर एवं रामदेव बाबा मंदिर होते हुए वापस देवनारायण मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान समाज के लोगों ने धार्मिक जयघोष के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर पहुंचने पर लोगों ने सामूहिक रूप से ध्वज चढ़ाया तथा देवनारायण भगवान को खीर-मालपुए का भोग लगाया। इस अवसर पर गुर्जर मोहल्ला देवली में कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

पशुपालकों को मिला उपचार व परामर्श

ग्रामीण पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आर.आर. कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस, देवली की ओर से ग्राम मुंडिया खुर्द में पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में किसानों एवं पशुपालकों ने भाग लिया। शिविर में पशु चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों ने विभिन्न पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमार पशुओं का उपचार किया तथा आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।

पशुपालकों को संक्रामक एवं मौसमी रोगों की पहचान, बचाव, समय पर टीकाकरण, कृमिनाशक दवा, स्वच्छता, संतुलित आहार एवं उचित पशु प्रबंधन की जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here