Friday, October 30, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए विधायक ने गांवों में किया जनसंपर्क

ट्रिपल इंजन सरकार बनाने के लिए विधायक ने गांवों में किया जनसंपर्क

भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मांगे वोट


Deoli News 30 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर शुक्रवार को देवली क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभाएं की और ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।

विधायक गुर्जर ने सभाओं में कहा कि वर्तमान में देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। अब पंचायत समिति और जिला परिषद में भी भाजपा के जनप्रतिनिधियों को जिताकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को और गति मिल सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें विधायक चुनकर विधानसभा में भेजा है, जिसके चलते वे क्षेत्र के विकास कार्य करवा पा रहे हैं। विधायक कोष से मिलने वाले पांच करोड़ रुपए के बजट का उपयोग भी गांवों की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में किया जाएगा।

पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य जिन विकास कार्यों को प्राथमिकता से करवाने के लिए बताएंगे, उन्हें वरीयता दी जाएगी। विधायक ने कहा कि जिस तरह देवली नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बना है, उसी तरह देवली और उनियारा पंचायत समितियों में भी भाजपा के प्रधान बनेंगे तो ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई गति मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने का आह्वान किया। दौरे के दौरान विधायक राजेंद्र गुर्जर का विभिन्न गांवों में स्वागत किया गया। कई स्थानों पर उन्हें केलों से तोलकर अभिनंदन किया गया।

विधायक ने सतवाड़ा, राजमहल, बीसलपुर, कासीर, गांवड़ी, पोल्याड़ा, सारदड़ा (सिरोही), पनवाड़, सावतगढ़, चांदली, नया गांव और राजकोट सहित कई ग्राम पंचायतों का दौरा कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क किया। इस दौरान भाजपा नेता तनसुख बैरवा, दूनी नगर पालिका अध्यक्ष, देवली नगर पालिका उपाध्यक्ष नेमीचंद जैन, भाजपा पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here