Deoli News 30 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में शुक्रवार को प्रो. डॉ. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इसमें सीआईएसएफ प्रशिक्षण केंद्र देवली के आशु सिंह और सुनील कुमार ने सतर्कता एवं साइबर धोखाधड़ी विषय पर व्याख्यान देते हुए ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन टेंडर, डिजिटल रिकॉर्ड से भ्रष्टाचार पर रोक तथा फिशिंग, डीपफेक और एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने भाग लिया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी राम प्रसाद चौधरी एवं दिनेश कुमार मीना ने किया। इस दौरान निकिता वर्मा, राजकुमार सैनी और प्रियंका शर्मा उपस्थित थे।



