Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअतिक्रमियों को पाबंद किया जाए, एसडीओ को सौपा ज्ञापन

अतिक्रमियों को पाबंद किया जाए, एसडीओ को सौपा ज्ञापन


Deoli News 26 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीजवाड़ के ग्रामीणों ने स्कूल के खेल मैदान पर जबरन पर कब्जा करने वाले लोगों को पाबंद करने की मांग को लेकर गुरुवार को उपखंड अधिकारी देवली को ज्ञापन सौपा है।

ज्ञापन में बताया कि गांव में स्थित खसरा नंबर 3045 एवं 3047 गैर मुमकिन मैदान है। उक्त भूमि वर्तमान में राजस्व रिकॉर्ड में राज्य सरकारी भूमि है, जो खाली पड़ी है। वहीं ग्रामीण उक्त जमीन पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड़ के स्कूल खेल मैदान के लिए आरक्षित करवाना चाहते हैं। गांव में इसके अलावा कोई खाली जमीन नहीं है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि उक्त भूमि पर प्रभावशाली व राजनीतिक पहुंच वाले जनप्रतिनिधि समेत लोगों ने कब्जा करने की नियत से भूमि के चारों ओर गड्ढे खोद दिए और तारबंदी करने के लिए आमदा है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त भूमि को स्कूल मैदान के लिए आरक्षित करवाया जाए। वहीं यदि यह भूमि खेल मैदान के लिए आरक्षित नहीं हो पाती है तो इसे बाबा रामदेव समिति के नाम आरक्षित करवाने की मांग की गई।

इसके अलावा जो लोग उक्त भूमि पर अतिक्रमण कर तारबंदी कर रहे हैं, उन्हें पाबंद करने की मांग की। ज्ञापन सौपने में मुकेश रेगर, बाबूलाल, रामजीवन, किशन लाल, घीसालाल हरिराम, रामदेव समेत लोग थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d