बीसलपुर बांध का जलस्तर 314 मीटर पहुंचा
Deoli News 14 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध का जल स्तर सोमवार सुबह 6 बजे 314.03 मीटर पर पहुंच गया है, जो कि कुल क्षमता का 73.62 प्रतिशत है।
गौरतलब है कि बांध की वर्तमान में कुल क्षमता 28.495 टीएमसी है। जबकि डेम की कुल क्षमता 38.703 टीएमसी पानी है। त्रिवेणी पर जल स्तर 2.60 मीटर दर्ज किया गया है। परियोजना के कनिष्ठ अभियंता दिनेश बैरवा के अनुसार रविवार को बांध के कैचमेंट एरिया में 84 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे बांध में पानी की आवक बढ़ी है। अब तक कुल बारिश 427 मिमी दर्ज की गई है। बांध का जल स्तर बढ़ने से अजमेर और टोंक की प्यास बुझाने में मदद मिलेगी। लिहाजा अब बांध का पूर्ण भराव से डेढ़ मीटर कम है। वही बांध का जलस्तर अब अंतिम पड़ाव 315 मीटर की ओर बढ़ेगा।
बता दे कि 315 मीटर के आंकड़े के बाद पानी की आवक के अनुसार परियोजना अधिशेष पानी को निकालने की तैयारी में जुट जाती है।


