Deoli News 13 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी के संथली अकोडिया, निवारिया, धांधली और पोल्याडा में रविवार को हुई तेज बारिश के कारण संथली से राजमहल जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया।
मार्ग बंद होने के चलते राजमहल और बीसलपुर जाने वाले वाहन चालकों को वाया दौलता मोड़ होकर जाना पड़ा। बताया जाता है कि रविवार को तेज बारिश के चलते नाला उफान पर आ गया, जिसका पानी बनास नदी में जाता है। इस कारण मार्ग पर पानी भर गया और आवागमन बाधित हो गया। इधर, देवली व आसपास के इलाकों में रविवार शाम भी पौन घंटे झमाझम बारिश हुई। इससे पहले दोपहर भी मूसलाधार बारिश हुई थी।



