Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसांवरिया सेठ पदयात्रा की तैयारियां, नई कार्यकारिणी गठित

सांवरिया सेठ पदयात्रा की तैयारियां, नई कार्यकारिणी गठित


Deoli News 13 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सेठ सांवरिया विकास समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाली पदयात्रा की तैयारियां इनदिनों शुरू हो गई हैं।

पदयात्रा आगामी 13 अगस्त को देवली के बावड़ी बालाजी से रवाना होकर सांवरिया सेठ पहुंचेगी। पदयात्रा के मुख्य प्रबंधक ओमप्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि पदयात्रा के लिए नई कार्यकारिणी गठित की गई है, जिसमें सीताराम गुर्जर (दलपुरा) को अध्यक्ष, भंवरलाल सेन व देवराज गुर्जर को महामंत्री और टीकम जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में सांवरिया विकास समिति के अध्यक्ष गणराज गुर्जर, कुंदन राजावत, रघुवीर सिंह शक्तावत, देवेंद्र दीपक, अतुल चौधरी, निकेश अग्रवाल, कुलदीप गुर्जर, अमित पंचोली, गोपाल मीणा, राजेंद्र टाक और अन्य मौजूद थे।

यहां दाबड़दुम्बा, दलपुरा, देवली, अमरगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग मीटिंग में शामिल हुए और पदयात्रा को सफल बनाने पर चर्चा की व सुझाव दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d