Deoli News 21 जनवरी ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी पुलिस व खनिज विभाग की सयुंक्त कार्रवाई में पुलिस ने अवैध परिवहन की जा रही दो ट्रेक्टर ट्रालियों को जब्त किया है।
दूनी थाना प्रभारी हेमंत जनागल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सूचना पर खनिज विभाग के साथ पुलिस दल ने राजमहल पेट्रोल पंप के पीछे दबिश देकर वहाँ से अवैध परिवहन की जा रही दो ट्रेक्टर ट्रालियों को जब्त किया है। जबकि भनक लगते ही ट्रेक्टर चालक फरार होने में सफल हो गए। जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ध्वनि प्रदूषण का मामला दर्ज
दूनी कस्बे में सोमवार शाम पिकअप गाड़ी में तेज आवाज में टेप चलाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने के मामले में पुलिस ने पिकअप चालक बांदीकुई जिला दौसा निवासी रोशन सैनी पुत्र रामस्वरूप माली को गिरफ्तार कर पिकअप से टेप जब्त किया है।



