Deoli News 21 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कृषि विपणन विभाग की ओर से किसानों के हित के लिए चालू की गई कृषक उपहार योजना के विजेताओं की मंगलवार को घोषणा की गई।
कृषि मंडी सचिव कुलदीप सिंह मीणा ने बताया कि गत वर्ष कृषि उपज विक्रय करने एवं ई भुगतान प्राप्त करने पर नि:शुल्क उपहार कूपन जारी किए गए थे। जिनकी ऑनलाइन लॉटरी सुबह 11 बजे कृषि उपज मंडी सभागार में निकाली गई। गेट पास की विक्रय पर्चियां पर जारी कूपन की लॉटरी में पहला पुरस्कार क्षेत्र के देवपुरा निवासी कमला देवी को मिला है। इसी तरह दूसरा पुरस्कार सीतापुरा निवासी रामसहाय मीणा एवं तीसरा पुरस्कार जहाजपुर बिलेठा निवासी हीरालाल के नाम घोषित हुआ है। इसी प्रकार ईभुगतान पर जारी कूपन की लॉटरी में पहला पुरस्कार अंबेडकर कॉलोनी ऊंचा निवासी भरतराज मीणा को, दूसरा पुरस्कार कैलाश चंद्र नागर निवासी कालानाड़ा एवं तीसरा पुरस्कार कालानाड़ा निवासी शिवराज नागर के जारी हुआ है। प्रथम पुरस्कार 25 हजार एवं द्वितीय पुरस्कार 15 हजार एवं तृतीय 10 हजार रुपए दिया जाएगा।



