Deoli News 21 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीसांवरिया सेठ विकास समिति देवली के तत्वाधान में हर महीने जाने वाली सांवरिया सेठ बस यात्रा इस बार षट्तिला एकादशी को देवली से जाएगी।
देवेंद्र दीपक ने बताया कि षट्तिला एकादशी कृष्ण पक्ष आगामी 25 जनवरी को है। इस दिन सुबह 11 बजे शहर के जगदीश धाम के पास से बस यात्रा रवाना होगी। यात्रियों को सुबह साढ़े 10 बजे तक बस पर पहुंचना होगा, ताकि यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था की जा सके। उक्त यात्रा में श्रद्धालुओं के बीच भजन कीर्तन के अलावा प्रसादी की व्यवस्था की रहती है। इच्छुक यात्री यात्रा से जुड़े देवराज गुर्जर से 9785216416 पर संपर्क कर सकते हैं।



