Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकृषि में पीएचडी, गवर्नर ने किया सम्मानित

कृषि में पीएचडी, गवर्नर ने किया सम्मानित


Deoli News 21 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत डाबर कला के कल्याणपुरा निवासी लक्ष्मण कुमावत ने कृषि के क्षेत्र में पीएचडी उपाधि प्राप्त की है। यह उपाधि गुजरात के राज्यपाल ने सौपी है।

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 20 जनवरी को आयोजित समारोह में लक्ष्मण कुमावत को गोल्ड मेडल और डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की। लक्ष्मण ने कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर जूनागढ़ गुजरात से कृषि के क्षेत्र में पीएचडी उपाधि प्राप्त की है। वर्तमान में लक्ष्मण कजरी जोधपुर में कार्यरत हैं। वह किसान परिवार से है। लक्ष्मण की सफलता से परिजनों व ग्रामीणों में खुशी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d