Deoli News 16 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री कोटड़ी श्याम देवली से कोटड़ी की 26वीं पदयात्रा 2 अगस्त सुबह 9:15 बजे श्री चारभुजा मंदिर देवली से रवाना होगी।
जबकि पदयात्रा की ओर से 5 अगस्त दोपहर 12:15 बजे श्री चारभुजानाथ कोटड़ी के ध्वज चढ़ाया जाएगा। पदयात्रा को लेकर बुधवार को क्षेत्र के बोरड़ा गणेश मंदिर में प्रथम पूज्य को निमंत्रित किया गया और यात्रा की मंगलमय कामना की गई। अध्यक्ष रामेश्वर दीया ने बताया कि इस यात्रा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। श्रीचारभुजानाथ कोटड़ी में ध्वज चढ़ाने के साथ ही पदयात्रा का समापन होगा।
पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रामेश्वर दीया ने सभी श्रद्धालुओं से पदयात्रा में शामिल होने और सफल बनाने का आग्रह किया है।


