कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति बैठक आयोजित, स्मार्ट मीटर का करेंगे विरोध
Deoli News 16 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कांग्रेस कमेटी कार्यालय देवली पर मंगलवार को कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ जिंदल ने की।
बैठक में अध्यक्ष सौरभ जिंदल ने बूथ कमेटी गठित करने, बीएलए नियुक्त करने, आगामी नगर पालिका चुनाव मजबूती से लड़ने और शहर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी कार्यसमिति सदस्यों से कहा कि प्रत्येक सदस्य अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और पौधारोपण करें। शहर कार्यसमिति 101 पेड़ लगाकर शुरुआत करेगी। इसके अलावा, बैठक में आमजन की समस्याओं सहित पानी और बिजली को लेकर प्रशासन को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया, जिसमें सभी कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।
मुख्य रूप से स्मार्ट मीटर का विरोध भी दर्ज करवाया जाएगा। बैठक में पूर्व अध्यक्ष मुकेश गर्ग, टीकम चंद सेन, शम्मी रंगरेज, त्रिलोक बैरवा, सम्पत सुवालका, राजेंद्र चांवरिया, राहुल सुवालका, राजीव जैन, रामनिवास मीणा, दिनेश जैन, मनजीत काका, राजू ग्वाला, सजग खंडेलवाल, राजू पाठक, विनोद धर्मानी, सलीम खान, फूल सिंह मीणा, नन्द किशोर माली और नीरज शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।



