Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskआधा दर्जन आवेदकों को निःशुल्क पैरवी की मंजूरी

आधा दर्जन आवेदकों को निःशुल्क पैरवी की मंजूरी

विधिक सेवा समिति की बैठक आयोजित 


Deoli News 28 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तालुका विधिक सेवा समिति देवली की बुधवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल न्यायाधीश और न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली अभिलाषा जेफ ने की।

विधिक सेवा समिति सचिव बृजमोहन शर्मा ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की धारा 11-(क) की उपधारा (2) के खंड (ख) के तहत लंबित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की गई। बैठक में लंबित प्रार्थना पत्रों पर विचार किया गया और विधिक सहायता प्राप्त करने की योग्यता रखने वाले कुल 5 प्रकरणों में 6 आवेदकों को उनके संबंधित प्रकरण में निःशुल्क पैरवी करने के लिए पैनल अधिवक्ता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान समिति सदस्य देवली पुलिस उपअधीक्षक रामसिंह, शैतान सिंह नायब तहसीलदार, और रामधन चौधरी अध्यक्ष अभिभाषक संघ देवली उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d