Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationफल गोदामों पर जांच की गई, परीक्षण के लिए नमूने लिए

फल गोदामों पर जांच की गई, परीक्षण के लिए नमूने लिए


Deoli News 28 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा फल गोदामों पर जांच की कार्रवाई की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदन लाल गुर्जर ने देवली में संचालित फल गोदाम झूलेलाल फ्रूट्स और अनमोल फ्रूट्स का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फल-फ्रूट (आम, केला, खरबूज आदि) के नमूने लिए गए और जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए। मौके पर फलों को पकाने वाले चैंबर की कार्बाइड जांच की गई, जो जांच में सही पाया गया।

एफएसएसएआई द्वारा अप्रूव्ड एथीलीन गैस का उपयोग करते हुए पाया गया। इसी तरह दौलता मोड पर एक फुटकर तरबूज विक्रेता के यहां से भी नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदन लाल ने बताया कि निरीक्षण में फल और सब्जियों को प्रतिबंधित रसायनों से पकाए जाने पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा एडवाइजरी में बताया कि फल और सब्जियों को खरीदने और सेवन करने से पूर्व विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। कैल्शियम कार्बाइड से कृत्रिम रूप से पकाए गए फल और सब्जियों से बचना चाहिए।

इनसे श्वसन तंत्र में जलन, तंत्रिका तंत्र पर प्रभाव और दीर्घकालिक विषाक्तता संबंधित गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई कि केवल लाइसेंसधारी और विश्वसनीय विक्रेताओं से ही फल और सब्जियां खरीदें और सभी फलों और सब्जियों के उपयोग से पूर्व अच्छी तरह से धोएं। संदेहास्पद मामलों की सूचना विभाग को व्हाट्सएप नंबर 9462819999 पर भेजी जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d