पनवाड़ सागर की नहरों में छोड़ा पानी
Deoli News 6 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड सागर से सिचाई के लिए नहरो में पानी को छोड़ने को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों व ग्रामवासियो, किसानो के बीच मंगलवार को पनवाड में बैठक आयोजित हुई।
इसमें 6 नवम्बर को पनवाड सागर की सिंचाई नहरे छोडने की सहमति हुई। सहमति के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे पूजा अर्चना के साथ पनवाड सागर की नहरों में सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया। इस दौरान कार्यक्रम अतिथि अधिवक्ता रणजीत सिंह बैरवा रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष लादूलाल मीणा सहित किशन सिंह राजपूत, पारस सैनी, शंकर माली, बाबूलाल माली, ताराचन्द माली, देवी शंकर माली, सईद अंसारी, प्रभू प्रजापत, शंकर तलाईज मौजूद थे। सिंचाई के लिए नहरे में पानी छोड़ते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। किसानों ने परस्पर मिठाई खिलाई। गौरतलब है कि पनवाड सागर की सिंचाई नहरो से पनवाड, बासलक्ष्मणा, गोपीपुरा, सिरोही, सेन्दियावास के हजारों किसानो को सिचाई का पानी मिल सकेगा।



