Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePolitical Newsआरएलपी प्रत्याशी ने दर्जनों गांव में किया जनसंपर्क

आरएलपी प्रत्याशी ने दर्जनों गांव में किया जनसंपर्क


Deoli News 20 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर लगातार ग्रामीण क्षेत्र में मतदाताओं से जनसंपर्क कर रहे हैं।

इस दौरान कई जगह पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहीं गुर्जर ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।आरएलपी प्रत्याशी गुर्जर ने सोमवार को बनेठा, सूथड़ा, रूपवास, रामपुरा, ककोड समेत गांव में जनसंपर्क किया। इनमें सुथड़ा गांव में ग्रामीणों ने गुर्जर को 101 मीटर लम्बा साफा पहनाया। विक्रम सिंह अपने समर्थको के साथ पैदल ही गांव में घूमें तथा लोगों से समर्थन देने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि वह देवली उनियारा के स्थानीय प्रत्याशी है तथा उन्हें यहां की हर समस्या की भली-भांति जानकारी है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि वह आमजन की सभी अपेक्षा ऊपर खरा उतरेंगे। इससे पहले विक्रम सिंह गुर्जर ने बंथली, सतवाडा, नेगड़िया, विजयगढ़, सरोली, जलसीना समेत गांवों में ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। 

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d