Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskइंडियन टाइगर ने जीती विजय ट्रॉफी, क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

इंडियन टाइगर ने जीती विजय ट्रॉफी, क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन


Deoli News 15 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पुराने कृषि मंडी परिसर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला इंडियन टाइगर और वीर तेजाजी क्लब के बीच खेला गया।

राकेश रियल ने बताया कि इंडियन टाइगर ने वीर तेजाजी क्लब को 6 विकेट से हराकर विजय ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। यह प्रतियोगिता पिछले कई दिनों से चल रही थी और शहर की करीब 10 क्रिकेट टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल थे, जिन्होंने विजेताओं को पुरस्कार ट्रॉफी वितरित की। इस अवसर पर व्यापार महासंघ अध्यक्ष पंकज जैन, पार्षद विनोद पुजारी, पवन सिंहल और संतोष ग्वाला भी मौजूद रहे, जिन्होंने पुरस्कार दिए। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज दिनेश विश्वास थे।

गौरतलब है कि शहर में खेल मैदान की कमी के कारण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पुरानी बंद पड़ी कृषि उपज मंडी परिसर का सहारा लेना पड़ रहा है। इस टूर्नामेंट का आर्थिक सहयोग ललित तेजी द्वारा वहन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d