जलस्तर बढ़कर 314.16 मीटर पर पहुंचा
Deoli News 15 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध का जलस्तर मंगलवार शाम 4 बजे 314.16 मीटर पर पहुंच गया है, जो कि बांध की कुल क्षमता का 75.94 प्रतिशत है।
बांध में अभी 29.392 टीएमसी पानी है। त्रिवेणी पर जलस्तर का वेग 3.20 मीटर है। बांध में पानी की आवक जारी रहने से जल स्तर में वृद्धि हो रही है। बांध के अधिकारी बांध के जल स्तर पर नजर रखे हुए हैं। पानी की लगातार आवक होने से बांध का पानी रिचार्ज हो रहा है।


