Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपौधारोपण किया और रमेश तहसील अध्यक्ष मनोनीत

पौधारोपण किया और रमेश तहसील अध्यक्ष मनोनीत


Deoli News 15 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में धुंधलेश्वर महादेव मंदिर के पास पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीठाधीश्वर मुनीश्वर दास ने कहा कि वृक्ष धरती का गहना है और इससे पर्यावरण शुद्ध होता है।

देवली प्रधान बनवारी लाल चौधरी ने यहां बेलपत्र, पीपल, बड़, जामुन, आम, नीबू, शहतुत आदि के पौधे लगाए। आसपास के ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया। इसके अलावा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खवासपुरा समेत कई सरकारी स्कूलों में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों और प्रभारी रमेश चंद चंदेल एवं राजेश कुमार केवट ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर हरियालो राजस्थान पर पौधारोपण किया। वन विभाग की नर्सरी से पौधे लाने में बुद्धि प्रकाश शेरवाल ने सहयोग किया।

रमेश तहसील अध्यक्ष बने

दूनी तहसील के ग्राम बड़ोली में माली समाज के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष पांचूलाल सैनी की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित हुई। मीटिंग में दूनी तहसील अध्यक्ष के रूप में रमेश सैनी (बड़ोली) को नियुक्त किया गया और सत्यनारायण सैनी (आवा) को दूनी तहसील युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया।

इस अवसर पर पूर्व माली समाज जिलाध्यक्ष रमेश गढ़वाल, संरक्षक छोटेलाल सोलंकी, बड़ोली सरपंच धनपाल सैनी और अन्य समाज के लोग उपस्थित थे।

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक बुधवार को

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d