मोरला से अमरवासी तक जगह-जगह सड़क खराब
Deoli News 15 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली से जहाजपुर को जोड़ने वाला नव-निर्मित सड़क मार्ग, जिसे कुछ ही समय पहले बनाया गया था, अब बदहाली का शिकार हो गया है। जबकि आगे की सड़क का निर्माण अभी बाकी है
जानकारी के अनुसार मोरला से अमरवासी तक इस सड़क की हालत जगह-जगह बेहद खराब हो चुकी है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि यह टोल रोड है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई है, जिसके चलते यह इतनी जल्दी टूटने लगी है। पिछले दिनों हुई बारिश से सड़क उखड़ गए। कई जगहों पर सड़क में गड्ढे हो गए हैं और ऊपरी परत उखड़ गई है, जिससे खासकर रात के समय वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
इस सड़क का निर्माण क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी उम्मीद थी, क्योंकि यह देवली और जहाजपुर के बीच यात्रा को सुगम बनाने वाली थी। इसकी मौजूदा स्थिति ने लोगों को निराश किया है। जबकि, करीब डेढ़ महीने पहले ही यह सड़क बनाई गई थी। लेकिन हाल ही में हुई बारिश से डामर कंक्रीट बिखर गई। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान करीब 2 महीने तक आवाजाही बाधित रही और लोगों को परेशानी हुई। लेकिन यह सड़क निर्माण अवधि तक भी नहीं चल पाई।



