Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023एक दिन में रिकॉर्ड 8 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे

एक दिन में रिकॉर्ड 8 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे

अब तक 9 प्रत्याशियों ने नामांकन दिए

Deoli News 4 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा चुनाव के तहत भरे जा रहे चुनावी आवेदन को लेकर शनिवार को एक ही दिन में 8 प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में नामांकन भरा है। इस तरह से देवली-उनियारा विधानसभा सीट से अब तक 9 प्रत्याशी चुनावी नामांकन कर चुके हैं।


इससे पहले सभी प्रत्याशी अपने समर्थको के साथ गाजे बाजे के साथ रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचे तथा दस्तावेज की कार्रवाई पूरी कर नामांकन दाखिल किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की सूचना के अनुसार शनिवार को 8 प्रत्याशियों ने नामांकन दिए हैं। इनमें देवकरण, मनोज कुमार व जसराम मीणा ने निर्दलीय नामांकन दिया है। जबकि प्रत्याशी कमलेश माली ने अभिनव राजस्थान पार्टी से, विक्रम सिंह गुर्जर ने राजस्थान लोकतांत्रिक पार्टी से, डॉ. राजेंद्र मीणा, डॉ. राजेश जैन ने आम आदमी पार्टी से नामांकन भरा है। इसी तरह ओमप्रकाश बैरवा ने बहुजन समाजवादी पार्टी से नामांकन भरा चुनाव लड़ने की रणभेरी बजा दी है।

जबकि इससे पहले शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला नामांकन भर चुके हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हरिश्चंद्र मीना का नामांकन अभी बाकी है। उल्लेखनीय की सोमवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन है। इससे पहले रविवार को लोक अवकाश रहेगा।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d