Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकई गांवों में साढ़े 4 घंटे बिजली कटौती होगी

कई गांवों में साढ़े 4 घंटे बिजली कटौती होगी


Deoli News 16 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के 132 केवी देवली जीएसएस से निकलने वाले 33 केवी बंथली फीडर पर आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते 17 अप्रैल को साढ़े 4 घण्टे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Oplus_16908288

कनिष्ठ अभियन्ता सेकंड देवली ने बताया कि इस तकनीकी कार्य के लिए फीडर से जुड़े देवली गाँव, निवारिया और गावड़ी सबस्टेशन के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में सुबह 8:30 से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस कटौती के चलते मुख्य रूप से देवली गांव, कासीर, देवपुरा, पनवाड़ पंप हाउस, राजमहल, देवीखेड़ा, पोल्याडा, चाँदली, निवारिया, गावड़ी एवं इनके आसपास के सभी इलाकों में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d