Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली : त्वचा पर होने लगी जलन, सूर्य के तेवर तीखे

देवली : त्वचा पर होने लगी जलन, सूर्य के तेवर तीखे

तापमान पहुंचा 38 डिग्री


Deoli News 16 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को दोपहर होते-होते सूर्य की तपिश इतनी बढ़ गई कि जनजीवन प्रभावित नजर आया। दोपहर 12:30 बजे शहर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

स्थिति यह थी कि दोपहर की तेज धूप अब लोगों की त्वचा पर सीधा प्रहार कर रही है। राहगीरों और खुले में काम करने वाले लोगों ने बताया कि धूप इतनी तेज और चुभने वाली थी कि हाथों और पैरों में जलन होने लगी। इतना ही नहीं, अधिक समय तक धूप के संपर्क में रहने पर लोगों को त्वचा में खुजली और बेचैनी की शिकायत भी होने लगी है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए अब तापमान के जल्द ही 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छूने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।

वर्तमान में पारा जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए यह स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और अधिक आक्रामक होंगे। उसके चलते मुख्य बाजार भी दोपहर में सुनसान होने लगे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीते रहने की सलाह दी है। गर्मी का यह बढ़ता ग्राफ अब सीधे तौर पर 40 डिग्री की दहलीज की ओर बढ़ रहा है, जिससे आगामी दिनों में लू का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। इसी स्थिति में स्कूली बच्चों को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d