Deoli News 18 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य की सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आब्जर्वर नियुक्त किए हैं।
इनमें स्थानीय विधानसभा में भी ऑब्जर्वर लगाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर देवली उनियारा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने हरिमोहन शर्मा को सीनियर आब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया है। बता दे कि हरिमोहन शर्मा बूंदी से पूर्व विधायक व मंत्री भी रह चुके। वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी है।


