Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationकिसानों ने भूमि अधिग्रहण के विरोध में दिया ज्ञापन

किसानों ने भूमि अधिग्रहण के विरोध में दिया ज्ञापन


Deoli News 7 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी ईआरसीपी योजना के तहत पनवाड़ में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों में रोष है। 

सूरजमल माली, रणजीत माली, महावीर प्रसाद माली और त्रिलोकचंद माली सहित कई ग्रामीणों ने बुधवार को बीसलपुर ईआरसीपी परियोजना अतिरिक्त कलक्टर और उपखंड अधिकारी कार्यालय देवली में ज्ञापन सौंपकर बताया कि नए सर्वे में गरीब किसानों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। किसानों ने बताया कि पूर्व में करवाए गए सर्वे में चारागाह भूमि और राज्य सरकार की भूमि अधिक आ रही थी, लेकिन कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा दोबारा सर्वे करवाया गया, जिसमें गरीब किसानों की जमीन नहर के अधीन आ रही है।

किसानों ने मांग की कि उक्त सर्वे को निरस्त कर पूर्व में करवाए गए सर्वे के अनुसार ही भूमि अवाप्ति की जाए, ताकि किसानों की आजीविका पर कोई प्रभाव न पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d