Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsकृषि विज्ञान केंद्र एवं अनुसंधान केंद्र कोटा का भ्रमण किया

कृषि विज्ञान केंद्र एवं अनुसंधान केंद्र कोटा का भ्रमण किया


Deoli News 2 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय देवली की निदेशक नीलू अग्रवाल ने कृषि तकनीकों को समझने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र एवं अनुसंधान केंद्र कोटा में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया।

शैक्षणिक भ्रमण में महाविद्यालय के तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को एसोसिएट डीन डॉ. अंकित चोकडीवाल ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहां कृषि विज्ञान केन्द्र कोटा प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने छात्रों को कृषि विज्ञान केंद्र मे चल रही मॉडल डेरी फार्म, वर्मी कम्पोस्ट इकाई, सिरोही नस्ल, बकरी इकाई, बीज उत्पादन इकाई, संरक्षित खेती के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने फसल उत्पादन, बीज उपचार, रासायनिक खाद के उपयोग से होने वाले नुकसान के संबंध में भी सवाल जवाब किए। कृषि विज्ञान केंद्र पर डॉ. रूपसिंह ने छात्रों को खाद्य प्रसंस्करण इकाई, धनिया खाद्य प्रसंस्करण इकाई, लहसुन प्रसंस्करण इकाई, बेकरी प्रसंस्करण इकाई के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देकर अच्छी आमदनी प्राप्त करने के गुरु सिखाए। प्रबंध निदेशक राकेश पाराशर ने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य से कृषि छात्रों के कौशल और विज्ञान को विकसित करना है।

शैक्षणिक भ्रमण दल में कृषि महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ. बीएस मीणा, डॉ. दयाशंकर मीणा, राजूलाल धाकड़, किंकर सिंह थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d