Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpटीबी मरीजों की जांच जहाजपुर अस्पताल में होगी

टीबी मरीजों की जांच जहाजपुर अस्पताल में होगी

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया लोकार्पण


Jahazpur News 2 मार्च (आज़ाद नेब) जहाजपुर चिकित्सालय में अब लोगों को एक ओर जांच की सुविधा मिलेगी, टीबी से पीड़ित मरीजों को अब जांच के लिए बाहर नही जाना होगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एवं विधायक गोपीचंद मीणा ने टीबी जांच मशीन का शनिवार को चिकित्सालय में लोकार्पण किया।

मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पहले इस तरह की जांच मशीन बड़े शहरों के अस्पतालों में हुआ करती थी। लेकिन अब यह मशीन गांव आ गई है। जिससे टीबी की जांच दो घंटे में मशीन बता देगी। पूर्व में अधिकांश लोगों को कुपोषण के कारण टीबी रोग हुआ करता था।  जहां जहां मुझे गंदगी दिखाई देगी। उस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसमें कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। वहीं 75 हजार रुपए महीने सरकार ग्राम पंचायत को स्वच्छता के लिए देती है। ग्राम पंचायतें उस पैसों का दुसरे निर्माण कार्य में उपयोग कर लेती। लेकिन अब यह नहीं होगा। सरकार ने ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए है कि स्वच्छता का पैसा सफाई पर ही खर्च होगा। उस पैसे का उपयोग नाली निर्माण में भी नहीं कर सकते।

शिक्षा में सुधार की जरूरत

उन्होंने कहा कि बच्चों को पास होने के लिए 35 प्रतिशत अंक चाहिए, जितने स्कूल द्वारा नम्बर दिए जाते है। उसके आधे लिखित परीक्षा में नम्बर आने चाहिए। उस टीचर ओर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं बच्चों से पैसा लेकर एग्जामिनर को देने का, जो पुराना रिवाज चला आ रहा था। उसे अब बंद करना होगा। प्रिंसिपल एवं एग्जामिनर के खिलाफ कार्रवाई होगी। पूर्व के सालों में जिन अध्यापकों की गतिविधियां संदिग्ध रही है। उनकी सूची बनवाई जा रही है। उनके पोस्ट बनवाकर गांव-गांव में चश्पा किया जाएगा। उनकी सम्पत्ति पहचान की जाएगी ओर सम्पत्ति में कोई भी खामी पाई गई तो बुलडोजर चलाया जाएगा।

यह है सीबी नोट मशीन

कार्ट्रिज आधारित न्यूक्लिक एसिड एम्प्लीफिकेशन टेस्ट (सीबी-एनएएटी), एक स्वचालित डीएनए परीक्षण है, जो टीबी से पीड़ित मरीजों की जांच के लिए दो घंटे के भीतर एम ट्यूबरकुलोसिस और रिफैम्पिसिन प्रतिरोध (एमडीआर-टीबी का एक संकेतक) का पता लगाता है।

कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. विष्णु दयाल मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक जाट, चिकित्सा अधिकारी डॉ. नईम, अख्तर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रामजस मीणा, जीएसएस अध्यक्ष सत्यनारायण मीणा, वाइस चेयरमैन राजीव काटियां, सरपंच वेद प्रकाश खटीक, कैलाश टेपण, महेंद्र खटीक, पार्षद लव सिंह, सीमा देवी, रामप्रसाद रेगर, राजकुमार माली, पंकज घारू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d