Deoli News 2 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के सभी प्रकार के व्यापारी इलेक्ट्रॉनिक कांटे का सत्यापन व मुद्राकरण गत वर्ष की भांति करा सकते हैं। इसके लिए व्यापारियों को ऑनलाइन फीस जमा करानी होगी।
व्यापार महासंघ देवली के अध्यक्ष चांदमल जैन ने बताया कि इस वर्ष भी व्यापारियों को इलेक्ट्रॉनिक कांटे का सत्यापन एवं मुद्राकरण करवाने के लिए कर्मचारी अरशद हुसैन के 7627088963 व 9950651116 नं पर सम्पर्क कर सकते है। ऑनलाइन फीस जमा होने के बाद निश्चित तिथि पर अग्रवाल धर्मशाला में कांटे बांट पर सील लगाई जाएगी।


