Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpअपराधी प्रवृत्ति वाले शिक्षकों की सूची बनवा रहा हूं, जरूरत हुई तो...

अपराधी प्रवृत्ति वाले शिक्षकों की सूची बनवा रहा हूं, जरूरत हुई तो उनके घर बुलडोजर चलेगा- दिलावर

स्कूल निरीक्षण के आग्रह पर कहा कि, वह किसी के कहने पर निरीक्षण नहीं करते हैं, महात्मा गांधी स्कूल बंद करने के भी दिए संकेत


Deoli News 2 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अपराधिक प्रवृत्ति वाले शिक्षकों की सूची तैयार करवा रहा हूं, अपराधिक प्रवृत्ति के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करूंगा। जरूरत हुई तो उनके मकान पर बुलडोजर भी चलाऊंगा। यह बात शनिवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दूनी में बातचीत के दौरान कहीं।

इससे पहले पंचायत राज व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का दूनी बस स्टैंड पर स्वागत किया गया। शिक्षा मंत्री ने कहा की शिक्षा विभाग व शिक्षा के इस पवित्र मंदिर पर अश्लील हरकत करने वाले वह आपराधिक प्रवृत्ति के शिक्षकों की सूची तैयार करवाई जा रही है। यदि अपराधिक प्रवृत्ति में पाए गए अध्यापक तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनके मकान पर बुलडोजर चलवाऊंगा। उन्हें तहसील क्षेत्र के एक विद्यालय में भी इस तरह की प्रवृत्ति की जानकारी मिली है।

लोग चाहे तो बंद कर देंगे महात्मा गांधी स्कूल

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालयों के प्रति लोगों का रुझान नहीं है। यदि लोग चाहे तो महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय को बंद कर सकता हूं। इसके लिए आपको लिखित में शिकायत करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों के अध्यापक प्रैक्टिकल लेने के लिए अन्यत्र जगह जाते हैं। प्रैक्टिकल के दौरान किसी भी संस्था द्वारा पैसा दिया या किसी अध्यापक द्वारा लिया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कस्बे के अध्यापकों ने जब उन्हें विद्यालय का निरीक्षण करने के लिए कहा तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं विद्यालय का निरीक्षण अचानक करता हूं। किसी के कहने से किसी भी विद्यालय का निरीक्षण नहीं करता।

अपराधिक प्रवृत्ति का शिक्षक हो तो मुझे शिकायत करें

उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी विद्यालय में अगर अपराधिक प्रवृत्ति के अध्यापक हैं तो उनकी शिकायत मेरे व्हाट्सएप पर कर सकते हैं। जिसे गोपनीय रखा जाएगा। स्वागत के दौरान पॉलिथीन में माला लेकर आए लोगों पर नाराजगी जताई और उन्होंने कहा कि पॉलीथिन का उपयोग बंद करें।

दिलावर ने कहा कि अपने राजनीतिक पहुंच के चलते कई विद्यालयों में जरूरत से ज्यादा शिक्षक हैं। ऐसे शिक्षकों की सूची बनवाकर जहां रिक्त पद हैं, वहां उन्हें लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका शीघ्र ही परिणाम देखने को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d