Deoli News 3 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातों के बीच एक आरोपी को रंगे हाथों दबोचा गया है। प्रार्थी नंदलाल कुम्हार निवासी देवली ने थाने में लिखित रिपोर्ट में बताया कि आरोपी परमेश निवासी मोरला को चोरी करते हुए मौके पर ही पकड़ा गया है।

पुलिस ने मामले को देखते हुए प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थी नंदलाल कुम्हार के सोलर केबिन से 50 फीट केबल, विनोद मीणा के केबिन से 100-100 फीट की दो केबल, मोरला बाईपास स्थित बालूलाल मीणा के बोरिंग से 400 फीट केबल और कैलाश चंद सुवालका के अजमेर बाईपास स्थित मकान से 20 फीट की वायरिंग काटी गई थी। इसके अलावा कन्हैया लाल माली के मोटर की केबल भी चोरी हुई थी। इन सभी चोरी की वारदातों के संबंध में ग्रामीणों और पीड़ितों ने मिलकर आरोपी परमेश को रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। हनुमान नगर थाना पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर चोरी के माल की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों का भी खुलासा हो सके।


