Deoli News 8 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में सोमवार को खेल सप्ताह का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. डॉ. पूरणमल वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया।
उन्होंने कहा कि खेल भावना के साथ खेले विद्यार्थी। छात्र कुंदन केवट के नेतृत्व में एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट गाइड के टुकड़ी ने महाविद्यालय के गौरव ध्वज के साथ परिसर में मार्चपास्ट किया। प्राचार्य ने फीता काटकर खेल सप्ताह के उद्घाटन की औपचारिक घोषणा की घोषणा की। इस मौके पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। क्रीड़ा प्रभारी सांवरमल कुमावत ने खेल सप्ताह की रूपरेखा एवं नियमों से छात्रों को अवगत कराया। महिला-पुरुष 100 मीटर, 200 मीटर 400 मीटर तथा पुरुष 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसी तरह अलग-अलग माप की छात्र व छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता भी हुई। प्रतिदिन अलग-अलग प्रतियोगिताएं होगी।



