Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मगले मिलकर दी ईद उल फितर की मुबारकबाद

गले मिलकर दी ईद उल फितर की मुबारकबाद


Deoli News 11 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में गुरुवार सुबह सीआईएसएफ स्थित मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को गले मिल कर ईद की बधाई और मुबारकबाद दी।

रमजान का पवित्र महीना पूरा होने पर ईद-उल-फितर मनाया जा रहा है। ईद के मौके पर देशभर में मस्जिदों में नमाज अदा करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी है। शहर के सीआईएसएफ स्थित मस्जिद में जुटे नमाजियों ने ईद के मुबारक मौके पर नमाज अदा की और इसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इससे पूर्व बुधवार शाम को जैसे लोगो ने चांद देखा, ईद के मुबारक मौके पर एक दूसरे को बधाई दी है। ईद उल फितर के मौके पर सीआईएसएफ स्थित मस्जिद में लोग एकत्र हुए और ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d