लोक पर्व गणगौर मनाया
Deoli News 11 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की गणगौर ग्रुप पटेल नगर की महिलाओं ने गुरुवार को गणगौर जैल्या (कलश यात्रा) व ईसर गणगौर की शोभायात्रा निकालकर गणगौर उत्सव मनाया। महिलाओं ने सामूहिक पूजा अर्चना की।
इस मौके पर पटेल नगर में गत 16 दिन से चल रहे गणगौर उत्सव का समापन हुआ। इस महोत्सव में ग्रुप की महिलाओं ने प्रतिदिन गणगौर पूजन के साथ गणगौर की सवारी, बिंदोरा, गणगौर का हल्दी, मेहंदी एवं महिला संगीत के कार्यक्रमों का आयोजन किया। गणगौर ग्रुप की यशोदा जोशी ने बताया कि ग्रुप की करीब 60 महिलाओं द्वारा गणगौर उत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम पटेल नगर में गणगौर की सवारी निकाली गई एवं ग्रुप के सदस्यों के घर गणगौर को बिंदोरा दिया गया। ग्रुप की महिलाओं ने इस दौरान सामूहिक भोज का भी आयोजन किया। शहर के ज्योति कॉलोनी स्थित वात्सल्य धाम के शिव मंदिर परिसर में भी महिलाओं ने सामूहिक गणगौर पूजा की।
उधर, जहाजपुर रोड स्थित राजेंद्र टेंट हाउस पर दर्जनों महिलाओं ने गणगौर ईसरजी की पूजा अर्चना की तथा अपने सुबह की लंबी उम्र की कामना की। यहां गत चार दशक से गणगौर की पूजा की जा रही है। जिनका नेतृत्व बुजुर्ग नंदू देवी दीया कर रही है।
महामारी बनती आत्महत्या, आर्थिक तंगी, पारिवारिक क्लेश मुख्य कारण


