Deoli News 18 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्वाला समाज देवली के तत्वाधान में आगामी 24 दिसंबर से तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। प्रतियोगिता से जुड़े विकास ग्वाला ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता शहर के हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित की जा रही है।
इसमें करीब 26 टीम में भाग लेगी। उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश के अजमेर, ब्यावर, टोंक व एमपी के नीमच, मंदसौर, भोपाल, देवास, आगर सहित शहरों से क्रिकेट टीम में देवली पहुंचेगी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार रुपए रुपए और ट्रॉफी का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह उपविजेता को 21 हजार रुपए व ट्रॉफी समाज की वरिष्ठ सदस्यों की ओर से सौपी जाएगी। क्रिकेट प्रतियोगिता के सभी बाहरी खिलाड़ियों के लिए ग्वाला समाज धर्मशाला में व्यवस्था की गई है। वही प्रतियोगिता की पारदर्शिता के लिए एक दर्जन नियम भी तय किए गए।



