Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessरोबोटिक टेक्नोलॉजी वंडर सीमेंट को बनाती है अन्य से बेहतर

रोबोटिक टेक्नोलॉजी वंडर सीमेंट को बनाती है अन्य से बेहतर


Deoli News 18 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित रिसोर्ट म्हारो राजस्थान में गत दो दिन पहले वंडर सीमेंट की ठेकेदार मीटिंग आयोजित हुई। इसमें कंपनी के अधिकारियों ने निर्माण से जुड़े ठेकेदारों को वंडर सीमेंट के गुणवत्ता से अवगत कराया।

बैठक में तकनीकी अधिकारी मुकेश पूनिया ने ठेकेदारों को बताया कि वंडर सीमेंट आज गुणवत्ता का दूसरा पर्याय बन चुकी है। प्रदेश में इसका निंबाहेड़ा में रोबोटिक टेक्नोलॉजी आधारित प्लांट है। उन्होंने सीमेंट की अत्याधुनिक प्लांट की जानकारी दी। वहीं रोबोटिक टेक्नोलॉजी की जानकारी देते हुए इसे अन्य सीमेंट की तुलना में बेहतर बताएं। उन्होंने बताया कि किस तरह से रोबोटिक टेक्नोलॉजी के जरिए बनाई गई वंडर सीमेंट गुणवत्तापूर्ण है तथा उक्त सीमेंट की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कंपनी किस-किस तरह के प्रयास कर रही है। इस दौरान कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर गोविंद माहेश्वरी, मार्केटिंग ऑफिसर विशाल काबरा, हरिराम, वंडर सीमेंट देवली के प्रोपराइटर अंकित टाक, बेनी प्रसाद टाक समेत मौजूद है।

जिन्होंने वंडर सीमेंट की गुणवत्ता की जानकारी दी। इस दौरान संवेदकों को उपहार भी भेंट किए गए। उक्त बिजनेस मीट में करीब 90 संवेदको ने भाग लिया। इस दौरान धर्मेंद्र, दिनेश राणावत, द्वारका प्रसाद, छोटू, सलीम मोहम्मद समेत ठेकेदार मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि देवली में जहाजपुर चुंगी नाका स्थित एनजी टाक आयरन स्टोर पर वंडर सीमेंट की डीलरशिप है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d