Deoli News 18 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा में पेयजल समस्या को लेकर टोंक सर्किट हाउस में भाजपा नेता विजय बैसला ने जल जीवन मिशन के अधिकारियों से बैठक की। उन्होंने कहा कि देवली-उनियारा के हर गांव में पानी सितंबर 2023 तक पहुंच जाना चाहिए था।
लेकिन यह काम पूरा नहीं हो पाया। अब हमने मार्च 2024 तक हर गांव में पानी लाने का संकल्प लिया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा सरकारी अधिकारी, जो जल जीवन मिशन में लगे हुए हैं। खासकर देवली उनियारा क्षेत्र जो देख रहे हैं। उनके साथ हर 15 दिन में रिव्यू मीटिंग होगी। वहीं मंगलवार को देवली के आसपास के गांवों में वह स्वयं व अधिकारी, वेंडर, ठेकेदार साथ जाकर के गांव की स्थिति देखेंगे तथा इस बात का पता लगाएंगे कि आखिर गांव में पानी आया की नहीं। केवल सरकारी अधिकारियों के साथ मीटिंग करने से काम नहीं होगा, काम तो करने से होगा। लिहाजा मिलकर मार्च 2024 तक हर गांव में पानी लाने का संकल्प पूरा किया जाएगा।



