Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationजनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं


Deoli News 4 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हर माह के प्रथम गुरुवार को आयोजित होने वाली ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को ग्राम पंचायत जूनिया, तहसील दूनी में आयोजित हुई।

उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने बताया कि इस दौरान कुल 6 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें 3 प्रकरण राजस्व विभाग, 2 प्रकरण पंचायती राज और एक प्रकरण विद्युत विभाग से संबंधित थे। जनसुनवाई में ग्रामीणों ने पीने के पानी की समस्या से अवगत कराया, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीएचईडी, परियोजना विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को मौके पर भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान तहसीलदार दूनी विनोद कुमार शर्मा, अतिरिक्त विकास अधिकारी शिवसिंह मीणा और अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d