Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मजमात-उल-विदा की नमाज में झुके शीश

जमात-उल-विदा की नमाज में झुके शीश

खैरियत की दुआ मांगी


Deoli News 5 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जमात-उल-विदा (अंतिम शुक्रवार) की नमाज़ में शुक्रवार को शीश झुके। नमाज़ से पहले जामा मस्जिद के इमाम नज़्में इफ्तिखार ने पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को बयाँ करते हुए कहा कि नबी ऐ करीम ने कहा है कि मदद करते रहिए, चाहे आप के पास कोई भी जाति, धर्म से तालुक रखने वाला व्यक्ति आए।

उन्होंने इदुल्फितर के पर्व पर प्रकाश डाला, तोहिद, हज, रोज़ा, ज़कात, नमाज़, फितरा ओर उसकी फजीलत बयां की। ज़ामा मस्जिद में ईमाम नज्में इफ्तिखार, अंसारी कॉलोनी स्थित अल अंसार मस्जिद में हाफिज़ शोएब आसिफ, एजेंसी मर्कज़ मस्जिद में हाफिज़ बरकत तुल्लाह, सीआईएसएफ मस्जिद में हाफिज मुक़ीम रज़ा, अय्यूबी चार मीनार मस्जिद में हाफिज़ रज़ा खान संभली, प्रताप कोलोनी गौसिया मस्जिद में हाफिज़ शाहीद रज़ा ने नमाज अदा करवाई। नमाजे जुमा बाद “दुआ ऐ खैर”की गई। जिसमें वतन की खुशहाली, तरक़्क़ी, अमन चेन, अच्छी वर्षा, इज़राइल में अमन शुकून की कामना की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d