Deoli News 2 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने गुरुवार को नववर्ष के अवसर पर जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान जैन ने प्रदेश अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट कर व दुपट्टा ओढ़ाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वह इन योजनाओं को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाए, ताकि उन्हें सरकारी लाभ मिल सके। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता को पूरी मजबूती के साथ धरातल पर काम करना होगा। साथ ही उन्होंने आगामी पंचायत और निकाय चुनावों के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया।



