75 जोड़ों ने किया महामण्डल विधान
Deoli News 2 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नववर्ष के मौके मुनि प्रणीत सागर महाराज एवं क्षुल्लक विधेय सागर महाराज के सानिध्य में 24 घण्टे का अखण्ड णमोकार महामंत्र का पाठ हुआ। पंचकल्याणक महामहोत्सव समिति के संयोजक पंकज जैन सर्राफ ने बताया कि श्रीचंद्रप्रभु अग्रवाल दिगम्बर जैन मन्दिर में दिनांक 31 दिसम्बर से एक जनवरी सुबह 7.30 तक किया गया।
णमोकार महामंत्र का पाठ सम्पन्न होने के बाद भव्य संगीतमय शांतिनाथ महामण्डल विधान का आयोजन नगर पालिका टीनशेड में शास्त्री अंकित एवं कलाकार दौसा के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में समाज के 75 जोडो और श्रुतशाला के बालक बालिकाओं ने भाग लिया। इसमें श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर से श्रीजी को जूलूस के रुप में लाया गया। विधान का झण्डारोहण व उद्घाटन विनोद जैन (मोतीपुरा) द्वारा किया गया।
जबकि चित्र अनावरण एवं द्वीप प्रज्जवलन ललित कुमार जैन छाबडिया व राजेश जैन सर्राफ द्वारा किया गया। पाद प्रक्षालन व शास्त्र भेंट सुनील जैन सर्राफ द्वारा किया गया। शांतिधारा अशोक, लक्की कुमार जैन सर्राफ, मुकेश जैन सर्राफ, सुरेश जैन (केकडी), राकेश जैन (गुडगांव), मुथरेश जैन (कालेडा) परिवार द्वारा किया गया। इसी तरह मुनि प्रणीत सागर महाराज को कमण्डल भेंट करने का सौभाग्य विनोद कुमार, पार्थ कुमार, संगीता जैन ने प्राप्त किया। क्षुल्लक विधेय सागर महाराज को कमण्डल भेंट करने का अवसर अशोक कुमार, लक्की कुमार, तीर्थ कुमार जैन सर्राफ को प्राप्त हुआ। यह विधान पंचकल्याणक महामहोत्सव के सुख शांति व निर्विघ्न के लिए किया गया। इसमें 108 रिद्धि मंत्रो की पूजा की गई।
इसमें पंचकल्याणक महामहोत्सव में माता पिता सौधर्म इन्द्र 30 इन्द्र लोकतांत्रिक देव अष्टकुमारियो ने भाग लिया। कार्यक्रम में समाज के पदम, चिरंजीलाल, मनीष, महावीर प्रसाद जैन नयागांव, नीरज जैन, मुकेश जैन (चौसला), रमेश गोयल, दिनेश जैन (बाजटा) ने भाग लिया।



