Deoli News 15 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) “शुद्ध आहार-मिलावट पर वार” अभियान के तहत देवली में बुधवार को कार्यवाही की गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौधरी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी केसरी नन्दन शर्मा ने माहेश्वरी डेयरी और लक्ष्मी दूध डेयरी का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने दूध, घी और पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी है कि गर्मी और शादी के सीजन में मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे और सभी विक्रेताओं को अपनी दुकानों पर फूड लाइसेंस प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।



