Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसूर्या स्पोर्ट्स एंड क्रिकेट अकादमी का पहला बैच शुरू

सूर्या स्पोर्ट्स एंड क्रिकेट अकादमी का पहला बैच शुरू

(बिज़नेस न्यूज़)


Deoli News 15 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के युवाओं और बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से देवली के जयपुर रोड स्थित सूर्या स्पोर्ट्स एंड क्रिकेट अकादमी का बुधवार को शुभारंभ हुआ।इस दौरान अकादमी की पहले बैच की शुरुआत हुई है।

अब स्थानीय बच्चों को यहां स्टेडियम जैसा माहौल और प्रोफेशनल ट्रेनिंग का अनुभव मिलेगा। अकादमी के संचालक अमित टाक ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से एक बेहतर खेल मंच की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए इस अकादमी की स्थापना की गई है। अकादमी में राजस्थान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राकेश बत्रा की कोचिंग टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। अनुभवी कोच खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाकर उन्हें राज्य एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनने के लिए तैयार करेंगे।

अकादमी संचालक टाक ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष घोषणा की है। जिसमें अन्य खिलाड़ियों की तुलना में कम फीस में बालिकाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं शुरुआती 10 बालिकाओं का रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ रहेगा। वहीं मई माह का मासिक शुल्क भी पूरी तरह माफ करने की बात कही है। इसी तरह अकादमी द्वारा युवाओं के लिए भी विशेष ऑफर दिया गया है। उनके लिए भी मई माह का शुल्क पूर्णत निःशुल्क रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d