Deoli News 14 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी तालाब की सुरक्षा दीवार टूटने से तालाब के नीचे बसे लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। जानकारी के अनुसार यहां पक्की दीवार ढहकर तालाब में गिर गई है।
जिससे आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में भय है। तालाब की भराव क्षमता 11 फीट है और तेज बारिश के चलते पानी की आवक जारी है, जिससे खतरा और भी बढ़ गया है। दूनी सरोवर से करीब 400 हेक्टेयर जमीन सिंचित होती है। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची।
तालाब के नीचे रहने वाले रेगर और बैरवा समाज के लोगों को खतरा हो सकता है, और ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।


